फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People's patience broken due to power cut, power plant locked

Jalaun News: बिजली कटौती से लोगों का टूटा धैर्य, बिजलीघर पर डाला ताला

Mon, 22 Jul 2024 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 22 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
People's patience broken due to power cut, power plant locked
फोटो- 05 आटा बिजली घर में ताला लगाती हुईं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन


फोटो - 06 महिलाओं को समझाते क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पचौरी। संवाद
प्रदर्शन कर बिजली की व्यवस्था सुधारने पर अड़े रहे लोग
कई जगह पर फुंके ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। जिले भर में बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है। रात में जमकर कटौती हो रही है। बिजली नहीं आने से किसानों के नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। जिससे लोगों का धैर्य टूटने लगा है। लोग बिजलीघरों में पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को भी कई बिजली घरों पर हंगामा हुई। जिससे प्रशासन हलकान रहा। बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रोजाना फटकार लगा रहे हैं। उसके बाद भी विभाग का रवैया उदासीन है।
महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बिजली घर पर डाला ताला

आटा। बिजली नहीं आने से आक्रोशित महिलाएं बिजली घर पर पहुंचकर ताला डाल दिया। ताला बंदकर करके करीब चार घंटे धरना प्रदर्शन किया। सूचना पाकर एसडीएम कालपी व सीओ पहुंचे और मौके पर ही बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया ।
विज्ञापन


एक माह से बिजली न आने से परेशान आटा गांव की महिलाएं रविवार को बिजलीघर पहुंच गई। उन्होंने सबसे पहले वहां मौजूद एसएसओ को बिजलीघर से बाहर निकालकर गेट पर ताला लगा दिया। दो घंटे बीत जाने के बाद जब कोई विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो एसडीएम कालपी सुशील कुमार, सीओ कालपी देवेंद्र पचौरी व आटा थानाध्यक्ष अजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने फोन कर एसडीओ को मौके पर बुलाया। करीब तीन घंटे बाद एसडीओ, जेई के साथ मौके पर पहुंचे तो आक्रोशित महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। महिलाओं ने कहा कि हमारे मोहल्ले में रखे 100 केवी के ट्रांसफार्मर में जैसे ही लोड बढ़ता है तो फुंक जाता है। यह समस्या पिछले एक माह से है। मांग की कि मोहल्ले में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाए । तभी बिजली की समस्या समाधान हो सकेगा। मामला बढ़ता देख जेई ब्रजेंद्र पाल व एसडीओ ने तत्काल 250 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगवाया तब जाकर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। करीब चार घंटे महिलाएं धूप में प्रदर्शन करती रहीं। मांग पूरी होने पर ही उन्होंने धरना खत्म किया। वहीं, एसडीएम ने फोन नहीं उठाने को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।
फोटो -07 परौसा उपकेंद्र में ग्रामीणों को समझाते थानाध्यक्ष। संवाद

पांच दिन से कई गावों की बत्ती गुल, ग्रामीणों ने बिजली घर में डाला ताला
कदौरा। क्षेत्र के कई गांवों में पांच दिन से बिजली नहीं आ रही है। जिससे नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली घर पर ताला डालकर हंगामा करते हुए विभाग विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

रविवार को परौसा बिजली घर पर ग्रामीण इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। बिजली न आने की समस्या बताने के लिए अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। अधिकारियों के न आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला डाल दिया और धरने पर बैठ गए।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। वहीं, सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। खुटमिली गांव के कामेंद सिंह, रवि सिंह, उदनपुर के महेंद्र सिंह, राधेश्याम, सुरेश कुमार, कुसमरा बावनी के मेहरबान सिंह, संतोष, राजेश सिंह, बागी गांव के राजबहादुर, भारत सिंह, नरेंद्र सिंह ने बताया कि सिंचाई न होने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। एसडीओ राजेश पटेल ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया है।



फोटो- 08 एट बिजली घर पर हंगामा करते लोग। संवाद



तीन मोहल्लों में चार दिन से फुंके ट्रांसफार्मर, हंगामा

उरई/एट। तीन ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन मोहल्लों की बिजली चार दिन से ठप है। जिससे आठ हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। शनिवार रात दर्जनों लोग बिजलीघर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामा होते देख मौके से कर्मचारी भाग गए।
नगर के वार्ड नंबर तीन के अटलनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, भगत सिंह नगर के ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फुंक गए थे। बिजली अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। इसी तरह वार्ड नंबर सात के सभासद गजेंद्र यादव ने बताया कि उनके वार्ड का ट्रांसफार्मर भी खराब पड़ा है। वार्ड नंबर छह के सभासद प्रतिनिधि शीलू गौतम ने बताया कि चार दिन पहले ट्रांसफार्मर बदला गया था और लगते ही खराब हो गया। वहीं, वार्ड नंबर नौ के सभासद प्रतिनिधि शरीफ खान ने बताया कि लोड ज्यादा होने की वजह से ट्रांसफार्मर हर दूसरे दिन फुंक जाता है। मजबूरन सभी को बिजली घर आना पड़ा। बिजली घर आते ही मौके से कर्मचारी भाग गए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।

फोटो- 09 फुंके ट्रांसफार्मर के पास खड़े ग्रामीण। संवाद
चार दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, पानी संकट भी
उरई। एट चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। जिससे भीषण गर्मी के चलते पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

एट बिजली घर से जुड़े पिरौना गांव का 400 केवी ट्रांसफार्मर चार दिन से फुंका पड़ा है। ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम के अलावा जेई और एसडीओ को भी अवगत कराया। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। गांव के ही धीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई थी। जहां पर उन्हें जल्द ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन मिला था। लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया है। बिजली न आने से गांव की छह हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विधायक की नाराजगी के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

उरई। नदीगांव क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शनिवार को एसी ओमप्रकाश, अधिशासी अभियंता महेंद्र नाथ भारती के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे कि नदीगांव क्षेत्र में बिजली व्यवस्था डगमगाई हुई है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा था। इसके बाद भी गिदवसा, परासनी, अर्जुनपुरा, लोई, सिंकदरपुर, कन्हरी, सदूपरा, कनासी, खजूरी, ककरौली, मऊ, जरा, चकधारी, सींगपुरा, सिकरी गांव की बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार रात और रविवार को भी बिजली गुल रही। 24 घंटे में आठ से नौ घंटे बिजली मिल पाई।




वर्जन-

बिजलीघरों में हंगामे की सूचना मिली है। कुछ जगहों पर लोगों ने प्रदर्शन भी किया। सभी की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। लोग सहयोग करें, जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार होगा। -ओमप्रकाश, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed