फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People troubled by the power cuts surrounded the SDO office.

Jalaun News: कटौती से परेशान लोगों ने एसडीओ कार्यालय घेरा

Wed, 27 May 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
People troubled by the power cuts surrounded the SDO office.
फौटो- 32 एसडीओ कार्यालय पहुंचे लोग। संवाद
उरई। भीषण गर्मी के बीच जेल के पीछे काले पहलवान वाले बाबा की मजार क्षेत्र में 15 दिनों से लगातार बिजली ट्रिपिंग और कटौती से परेशान लोगों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। लोगों ने एसडीओ कार्यालय घेर लिया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में दिनभर बिजली बार-बार ट्रिप करती रहती है। कई बार तो कुछ मिनट के अंतराल में ही सप्लाई बाधित हो जाती है। रात के समय स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी और उमस में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब भी विभागीय कर्मचारियों या अधिकारियों से जानकारी की जाती है तो हर बार फॉल्ट होने की बात कहकर मामला टाल दिया जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि 15 दिनों से रोजाना यही बहाना बनाया जा रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सलमान, नंदू, फरीद, अदनान, गुड्डू, शाहरुख, उवेश, कय्यूम नेता, पप्पू समेत कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। एसडीओ टाउन ऋषभ राजपूत ने बताया कि जहां समस्या है, वहां कर्मचारी भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed