{"_id":"65f0afc76e8f7cdc460c6797","slug":"people-should-not-face-any-kind-of-problem-during-summer-season-orai-news-c-224-1-ori1001-112105-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गर्मी के मौसम में लोगों को न हो किसी भी तरह की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गर्मी के मौसम में लोगों को न हो किसी भी तरह की परेशानी
Wed, 13 Mar 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
उरई। गर्मी में लोगों को किसी भी तरह की समस्या न हो इसके लिए डीएम राजेश कुमार पांडेय ने अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम व जल संस्थान, अधिशासी अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नगर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए प्रतिदिन सुबह स्वयं मौजूद रहकर, अभियान चलवाए। साथ ही नाला, सड़क आदि की साफ-सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि शहर में गंदगी करने, सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों व कूड़ा करकट जलाने वालो के विरुद्ध जुर्माना के साथ-साथ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम व जल संस्थान को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पानी की शिकायतें प्राप्त मिलती हैं, इसके लिए पहले से तैयारी कर लें। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के हिसाब से बिजली मिले। इसका अभी से खाका तैयार कर लें। जर्जर तारों को समय रहते बदलवा दें। शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव,एसडीएम सुरेश पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।