फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People of 60 villages are not getting electricity properly

60 गांवों के लोगों को नहीं मिल पा रही सही से बिजली

Sun, 09 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
People of 60 villages are not getting electricity properly
सिरसा कलार। तीन दिनों से दो फीडरों को सही तरीके से बिजली न मिलने से 60 गांव अधियारे में हैं। इन गांवों के लोगों को पेयजल व अन्य जरूरत की चीजों से जूझना पड़ रहा है। लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सिरसाकलार व न्यायमतपुर फीडर के जहटौली, जखा, भिटारी, छानी, मलथुआ, दमरास, न्यामतपुर, खड़गुई, पिथउपुर सहित लगभग 60 गांवों में तीन दिनों से सही तरीके से बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण दीपक यादव, संदीप सिंह, सुरेश कुमार, बीरसिंह आदि का कहना है कि तीन दिन से सिर्फ बीस घंटे बिजली मिली है। सुचारु रुप से बिजली न मिलने से कई समस्याओँ से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली न मिलने से पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहा है कि बिजली न मिलने पर अधिकारियों से बात करने की कोशिश करते हैं लेकिन उनका फोन नहीं उठता है। एसडीओ कुठौंद अखलेश कुमार यादव का कहना है कि अभी लाइन उरई से थी। अब सरसेला से जोड़ी जा रही। रात को न्यामतपुर के पास इंसुलेटर खराब हो गया है। जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द सफ्लाई चालू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed