{"_id":"65ad71d1175cf13bbf095aa9","slug":"people-are-worried-due-to-increasing-cold-day-by-day-orai-news-c-224-1-ori1004-9965-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दिन पर दिन बढ़ती सर्दी से जनमानस परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दिन पर दिन बढ़ती सर्दी से जनमानस परेशान
विज्ञापन
माधौगढ़। दिन पर दिन बढ़ रही सर्दी व गलन से जनमानस बेहाल हैं। रविवार को जिले में जबरदस्त सर्दी महसूस की गई। दुकानदारों ने आग जलाकर राहत महसूस की।
25 दिसंबर से शुरू हुए कोहरा, गलन भरी सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सर्दी के चलते पशुओं का भी हाल-बेहाल है। पशुपालक पशुओं की सर्दी से सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीण रवि सिंह, हंसराज सिंह, मुकेश कुमार का कहना है कि मकर संक्रांति के बाद मौसम खुलने का अनुमान था। मौसम खुलने की जगह सर्दी ओर बढ़ गई है। जिससे हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं।
सर्दी के बचाव के लिए अलाव जरूरी हो गया है।सराफा व्यवसायी लक्ष्मीकांत सोनी, दुकानदार अरविंद सिंह, अरविंद चौहान, पप्पू विलैया, मंजेश गुप्ता व रामनरेश सिंह का कहना है कि सर्दी की वजह से हाथ-पैर में गलन महसूस होने से दुकान में बैठना मुसीबत बन गया है। दुकानदारों ने लकड़ी की व्यवस्था करना शुरू कर दी है। दुकानदारों का कहना है कि मौसम विभाग सर्दी बढ़ने की बात कह रहा है।