फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pending lawsuits should be resolved soon: SP

लंबित मुकदमों को जल्द निपटाएं: एसपी

Thu, 16 Jul 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pending lawsuits should be resolved soon: SP
कालपी में बैठक लेते एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
कालपी। पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने सर्किल के कालपी, आटा, चुर्खी व कदौरा थानों की अपराध समीक्षा बैठक में विवेचनाधिकारियों व थानेदारों को निर्देश दिए कि लंबित मुकदमों की विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्र किया जाए व वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

कोतवाली के अतिथि गृह में दोपहर 1 बजे हुई बैठक में एसपी ने मातहतों को हिदायत दी, कि कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन कराए साथ ही चेकिंग तथा गश्त में तेजी करें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मुकदमों की स्थित की विवेचनाधिकारियों से जानकारी ली। बता दें कि कालपी कोतवाली में 40 मुकदमों की विवेचना लंबित चल रही है, जबकि कदौरा थाना में 22 मुकदमें, आटा थाने में 21 मुकदमे तथा चुर्खी थाने में 12 मुकदमों की विवेचना लंबित हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों को हिदायत दी कि छोटे-छोटे मामलों में गंभीरता बरती जाए। उन्होंने आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों तथा जन सामान्य के शिकायती पत्रों के निस्तारण का जायजा लिया। कहा सभी शिकायती पत्रों का मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराया जाए। शासन की नीतियों के अनुरूप लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी थानेदार तथा पुलिस कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बरतें। बैठक में सीओ राहुल पांडे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव गोपाल वर्मा, आटा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, कालपी कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा, कमल प्रताप सिंह, गोकुल सिंह, सुनील सैनी, राम विनोद, नरेंद्र सिंह गजेंद्र प्रताप सिंह, शीतला प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed