फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   PDA will have to be strengthened to save the Constitution and democracy: Shyam Lal Pal

संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए पीडीए को मजबूत बनाना होगा : श्याम लाल पाल

Wed, 18 Dec 2024 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
PDA will have to be strengthened to save the Constitution and democracy: Shyam Lal Pal
उरई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि अगर संविधान और लोकतंत्र को बचाना है तो पीडीए को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

बुधवार को स्थानीय एक पैलेस में आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को बुंदेलखंड के पीडीए के लोगों ने सांसद को जिताकर सबक सिखा दिया है। कहा कि भाजपा ने 400 पार की बात करके डींग हांकी थी और रामलला को अयोध्या लाने की बात कहकर वोट मांगे थे।
अखिलेश यादव ने संविधान तथा लोकतंत्र बचाने के नाम पर वोट मांगे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जातीय जनगणना कराकर सभी जाति वर्ग के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाकर रहूंगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने बेटियों को घर से बाहर निकालने के लिए कन्या विद्या धन देकर पढ़ाने का काम किया और पुलिस में स्थान देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। सपा ने बेरोजगारों को 500 रुपये भत्ता दिया और भाजपा ने बंद कर दिया। प्रदेश के विश्वविद्यालय में पीडीए के प्रोफेसर नहीं है। सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घरों से निकले और गांव-गांव जाकर अपने पीडीए के लोगों को समझाएं कि संविधान व लोकतंत्र खतरे में है, हमें इसे बचाना है।
विज्ञापन

एक ओर समाजवादी पार्टी शिक्षा और रोजगार की लड़ाई लड़ रही है और वहीं भाजपा जाति धर्म समुदाय की बात को बढ़ावा दे रही है। जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर पीडीए को मजबूत बनाकर विधानसभा चुनाव 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान के तहत और मुलायम सिंह यादव ने निषाद समाज की फूलन देवी को सांसद बनाकर सम्मान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, बुंदेलखंड प्रभारी समरथ पाल, श्रीराम पाल, शिवराम कुशवाहा, दयाशंकर वर्मा, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग सपा से जुड़ रहे हैं। चंद्रवती वर्मा, वीरपाल यादव, सुरेंद्र बजरिया, आनंद यादव प्रदीप दीक्षित, दीपू त्रिपाठी, महेश विश्वकर्मा, इमरान उल्ला, कपिल गुमावली, राजीव शर्मा, नवेंद्र उपाध्याय, सिद्धार्थ यादव, पृथ्वी यादव, विपिन, नमन मिश्रा, गौरव दुबे ने भी विचार रखे। संचालन महेश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed