फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   patient,orai news,treatment,soon serious,better

लंबे समय तक इलाज कराने वाले गंभीर मरीजों को मिलेगी सहूलियत

Sat, 13 Mar 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
patient,orai news,treatment,soon serious,better
-राजकीय मेडिकल कालेज की बिल्डिंग। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल (सीसीएच) ब्लाक खोलने की मंजूरी दे दी है। यह उन रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होगा, जिन्हें गंभीर बीमारी के चलते लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ता है और वह इलाज का खर्च नहीं उठा पाते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों अपने बजट में प्रदेश के 45 जनपदों के मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लाक खोलने की घोषणा की है। इसमें बुंदेलखंड का राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के अलावा बांदा और झांसी के मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.द्विजेंद्र नाथ बताते हैं कि यह क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल आईसीयू और ट्रामा के बीच की कड़ी का काम करेगा। इस क्रिटिकल केयर में ऐसे मरीजों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो किसी दुर्घटना के शिकार हो गए है और उन्हें लंबे समय तक उन्हें इलाज और वेंटीलेटर की जरूरत है, या फिर वे कोमा में है। इसके अलावा किसी गंभीर असाध्य बीमारी के मरीज, जिन्हें चौबीस घंटे निगरानी की जरूरत होती है, इन्हें भी भर्ती किया जाएगा।
शासन की पहल पर क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल की तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें जो भी मशीनें आएगी, उनमें अधिकांश विदेशी होगी। इसमें आईसीयू से बेहतर सुविधाएं उच्च स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
आईसीयू में लगे है जर्मनी के वेंटीलेटर
मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में नौ वेंटीलेटर लगे है, जो जर्मनी से मंगाए आए हैं। प्राचार्य के मुताबिक, वेंटीलेटर अत्याधुनिक सुविधाएं से लैस है। इनकी कीमत करोड़ों रुपये में है। यहां भर्ती मरीजों को लाभ मिल रहा है।
लगभग दस करोड़ की लागत से बनेगा
क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल (सीसीएच) का निर्माण के लिए नया ब्लाक बनेगा। इसके लिए किसी बिल्डिंग को अपग्रेड कर अत्याधुनिक मशीनें नहीं लगाई जाएंगी। हालांकि अभी लागत तय नहीं है लेकिन इसमें कम से कम दस करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

जिले में ही गंभीर मरीजों को मिलेगा लाभ
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.द्विजेंद्र नाथ का कहना है कि बजट में सीएम ने जिले को सौगात दी है। इससे स्थानीय मरीजों को बहुत लाभ मिलेगा। उन्हें जनपद में ही बेहतर सेवाएं मिल सकेगी। गाइडलाइन और बजट आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

-मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ।

-मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed