फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passport Seva Kendra gets the green signal from the Ministry of External Affairs

विदेश मंत्रालय से मिली पासपोर्ट सेवा केंद्र को हरी झंडी

Sat, 04 Jan 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Passport Seva Kendra gets the green signal from the Ministry of External Affairs
सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी - फोटो : ORAI
उरई। जल्द ही जिला मुख्यालय के प्रधान पोस्ट आफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होगा। सांसद भानुप्रताप वर्मा को भेजे पत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री ने बताया कि सरकार हर संसदीय क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोल रही है। जालौन के जनपद मुख्यालय उरई में जल्द ही पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सांसद भानुप्रताप वर्मा पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने संसद में 19 नवंबर को नियम 377 के तहत जिले में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने की मांग उठाई थी। इस पर सकारात्मक रुख जताते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 26 दिसंबर को सांसद को पत्र लिखकर जिले में जल्द केंद्र खोलने की बात कही। पत्र में विदेश मंत्री ने कहा कि हर संसदीय क्षेत्र में पोस्ट आफिस में सेवा केंद्र खोले जाने की योजना है। उसी के तहत जल्द ही जालौन के जिला मुख्यालय स्थित प्रधान पोस्ट आफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि इस केंद्र के खुल जाने के बाद पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की कानपुर व झांसी की भागदौड़ बचेगी। वह कोशिश करेंगे कि जल्द पासपोर्ट कार्यालय खुल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी ने बताया कि उन्हें केंद्र खोले जाने की जानकारी मिली है। हालांकि अभी तक उनके पास कोई लिखित पत्र नहीं आया है। जैसे ही मुख्यालय से पत्र आएगा, काम शुरू करा दिया जाएगा। प

ासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने पर डाकघर परिसर में ही एक अलग से आफिस बनाया जाएगा। जिसमें अलग से स्टाफ की भी तैनाती होगी। यहां पासपोर्ट के लिए आनलाइन आवेदन होंगे, साथ ही उसमें होने वाले संशोधन के लिए भी आवेदन किए जा सकेंगे। जिले में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लोगों का खुफिया विभाग की ओर से सत्यापन कराया जाता है। पिछले महीने जिले से 169 लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जिसकी रिपोर्ट लगाकर भेज दी गई है। फिलहाल कोई भी आवेदन पासपोर्ट के लिए लंबित नहीं है। आवेदन पर 21 दिन के भीतर रिपोर्ट लगाना अनिवार्य है।

सांसद भानु प्रताप वर्मा

सांसद भानु प्रताप वर्मा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed