फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passengers inconvenienced by Sabarmati's diverted route

Jalaun News: साबरमती के बदले मार्ग से यात्री परेशान

Fri, 25 Sep 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Passengers inconvenienced by Sabarmati's diverted route
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन साबरमती एक्सप्रेस का संचालन बदले हुए मार्ग से किया गया। बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते यह बदलाव हुआ है। इससे झांसी, उरई और कानपुर के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन




अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19165) अब गुना, ग्वालियर, भिंड और इटावा होकर चल रही है। वहीं, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन (19168) को गोविंदपुरी के रास्ते इटावा, भिंड और ग्वालियर से निकाला जा रहा है। इस मार्ग परिवर्तन से झांसी-कानपुर के बीच के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई यात्री बनारस और दरभंगा जाने के लिए गोविंदपुरी पहुंचकर ट्रेन पकड़ रहे हैं। यात्रियों ने रेल प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि साबरमती के न चलने से उरई से अयोध्या, बनारस और उज्जैन जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीना में तीसरी लाइन का काम जारी है। इसी कारण ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। उन्होंने कहा कि काम पूरा होने के बाद यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed