फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Passenger trains stopped at Sarsoukhi station, tickets not sold

सरसौखी स्टेशन पर रुकीं पैसेंजर ट्रेनें, नहीं बिके टिकट

Thu, 05 Mar 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Passenger trains stopped at Sarsoukhi station, tickets not sold
सरसौखी स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर - फोटो : ORAI
उरई। रेल संरक्षा आयुक्त के हरी झंडी मिलने के बाद गुरुवार को सरसौखी स्टेशन विधिवत चालू हो गया। पहले दिन कानपुर से झांसी और झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव यहां हुआ है। हालांकि पहले दिन एक भी टिकट नहीं बिके। लेकिन रेल अधिकारियों का कहना है कि इस स्टेशन के खुलने से आसपास के आधा दर्जन गांव के लोगों को सहूलियत होगी। जल्द ही यात्री टिकट खरीदकर झांसी व कानपुर लखनऊ तक की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

उरई और आटा के बीच नया स्टेशन सरसौखी विधिवत चालू हो गया। यहां तीन डिप्टी एसएस और चार प्वाइंट्समैन की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा सिग्नल, टेलीकाम विभाग के भी एक एक कर्मचारी को यहां तैनात किया गया है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग व बिजली विभाग के कर्मचारी को भी यहां की जिम्मेदारी दे दी है। इस स्टेशन पर झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर 51803, कानपुर से झांसी जाने वाली पैसेंजर 51804, झांसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर 51813 और लखनऊ से झांसी जाने वाली पैसेंजर नंबर 51814 को यहां ठहराव दिया गया है। पहले दिन एक भी टिकट नहीं बिका। रेल अधिकारियों का कहना है कि इस स्टेशन के शुरू होने से जोराखैरा, करमेर मिनौरा, बरदर, चमारी, बम्हौरी, सरसौखी, रगौली, राहिया आदि गांवों के लोगों को इस स्टेशन से लाभ मिलेगा। रेल अधिकारियों ने दूसरे दिन भी स्टेशन पर आकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed