फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pappu's eyes spilled after four years together with loved ones

चार साल बाद अपनों के मिलकर छलकी पप्पू की आंखे

Mon, 06 Sep 2021 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Pappu's eyes spilled after four years together with loved ones
बिछड़े पप्पू को पुलिस व संस्थान के लोग परिजनों को सौंपते - फोटो : ORAI
रामपुरा। बिछड़े पति को चार साल बाद सामने देख पत्नी की आंखें खुशी से छलक उठीं। पिता ने भी बेटे को गले से लगाकर खुशी का इजहार किया। 4 सितंबर को बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच की टीम अहमदाबाद से जालौन को लौट रही थी, तभी रात 11 बजे अहमदाबाद स्टेशन पर रामपुरा थाना क्षेत्र के मडै़या अंगदेला निवासी पप्पू (35) पुत्र रामसिया पाल ट्राई साइकिल पर भीख मांगते हुए मिला।
विज्ञापन

पप्पू ने टीम को बताया कि वह 45 दिन से रेलवे स्टेशन पर भीख मांग रहा है। इससे पहले तीन साल होटल में काम किया। जहां उसे प्रताड़ित किया जाता था। पिटाई से उसके पैरों में चोटें आई। किसी तरह वहां से भागा और अब ट्राइ साइकिल पर भीख मांग रहा है।
विज्ञापन

टीम ने वहीं से रामपुरा पुलिस को सूचना दी और पप्पू को लेकर उरई आ गई। रविवार को जब पप्पू अपने गांव पहुंचा तो उसके पिता रामसिया, पत्नी विमला और रामशंकर पाल आदि की खुशी का ठिकाना न था। रामपुरा पुलिस ने भी टीम के सदस्यों अजीत सिंह, रामसिंह, राजेश गौतम, धर्मपाल का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed