{"_id":"6075e5b58ebc3e245976a09b","slug":"pankaj-becomes-bsa-from-naib-tehsildar-orai-news-knp623333151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार से बीएसए बने पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार से बीएसए बने पंकज
विज्ञापन
पंकज यादव
- फोटो : ORAI
कालपी। नायब तहसीलदार पंकज यादव उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग पीसीएस 2022 में 27वीं रैंक पाई है। इस बार उनका चयन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ हैं। इस सफलता पर राजस्व कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
कानपुर के कोयला नगर निवासी पूर्व सरकारी अधिकारी के.के. सिंह के पुत्र पंकज यादव ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई कानपुर से की थी। इसके बाद मदनमोहन मालवीय महाविद्यालय गोरखपुर से बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद 13 वर्ष मुंबई, नोएडा तथा गुड़गांव में एक कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर काम किया।
वर्ष 2016 में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जिला जालौन की कालपी मे नायब तहसीलदार के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इस बार उन्होंने फिर से पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। राजस्व कर्मियों ने पंकज यादव को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
कोंच संवाद के अनुसार, मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह के पौत्र हिमांशु ने पीसीएस-2020 में सफलता प्राप्त कर नगर और जनपद का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के घोषित परीक्षा परिणाम में शिक्षक उपवन सिंह के बेटे हिमांशु सिंह सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर चयनित किए गए हैं। इस सूची में इनकी तीसरी रैंक है। उन्होंने पीसीएस एलाइड में सफलता प्राप्त कर कोंच का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने एसएन गुप्ता पब्लिक से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इंटरमीडिएट पूर्णचंद्र निकेतन विद्यालय कानपुर से किया। श्रीराम कालेज दिल्ली से बीकॉम व एमकाम किया। पिछले तीन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दूसरी बार में इस पद पर सफलता मिली। उनका लक्ष्य आईएएस बनना है।