{"_id":"60d379bb8ebc3eba703a3e39","slug":"palika-dm-covid-19-cmo-vaccinated-orai-news-knp636032829","type":"story","status":"publish","title_hn":"कदौरा व कोंच के लिए बीएसए बनाए गए नोडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कदौरा व कोंच के लिए बीएसए बनाए गए नोडल
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा आदेशित किया गया है कि कोविड-19 के दौरान टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा जनपद स्तर पर किए जाने पर पाया गया कि नगर पालिका परिषद कोंच एवं विकास खंड कदौरा की स्थिति संतोषजनक नही हैं। दोनों जगह के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द्र यादव को नोडल अधिकारी नामित किया गया हैं। उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि वह अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारी, सभासदगण नगर पालिका परिषद कोंच एवं खंड विकास अधिकारी कदौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक कदौरा से समन्वय स्थापित कर इन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए। वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेशित किया गया है कि कोविड-19 के दौरान टीकाकरण की प्रगति की लक्ष्य के अनुसार ठीक नहीं है। जिससे जिलेे समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया गया। उन्हें सख्त निर्देंश दिए कि अभियान में जल्द से जल्द तेजी लाई जाए।
----
1 से 31 जुलाई तक चलेंगे संचारी रोग नियंत्रण अभियान
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण एवं 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान का आयोजन को लेकर विकास भवन सभाकक्ष में बैठक हुई।
डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान मित्र की नियुक्ति की गई है। बावजूद इसके आयुष्मान गोल्डन कार्ड को बनाने की प्रगति अत्यधिक धीमी हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए जाए कि अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाए। इसमें शिथिलता बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कोविड वैक्सीनेशन हेतु मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी अभियान चलाए जाए और मस्जिदों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए। अभियान के विषय में बताते हुएं जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग आदि विभागों को आपस में समन्वय स्थापित किया गया हैं। इस अभियान के अन्तर्गत संचारी रोगों जैसे. मलेरिया, डेंगू चिकनगुनिया तथा दिमागी बुखार पर नियंत्रण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग से संचारी रोगो को उत्पन्न करने वाली परिस्थति जैसे नाले नालियों की सफाई, कचड़ा नियंत्रण एवं कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण, मच्छर, पौधरोपण आदि करेंगे। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सफ लता को शत प्रतिशत पूर्ण करे। बैठक में सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. ऊषा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्यप्रकाश अधिकारी मौजूद रहे।