{"_id":"572f7acf4f1c1b00535cd0f5","slug":"painted-on-paper-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज पर उकेरी ‘मां की ममता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज पर उकेरी ‘मां की ममता’
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 08 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता में अपने हुनर दिखाते नौनिहाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सृष्टि की सबसे खूबसूरत रचना यदि कोई है तो वह मां ही है। इस बात को अब तक सभी ने दिल की गहराई से महसूस किया है। मदर्स डे पर रविवार को शहर के झांसी रोड स्थित फ्यूचर किड्स स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में मासूम प्रतिभागियों ने मां के लिए अपनी संवेदनाओं को कागजों में उकेरा। पांच से 15 साल तक के बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता में मां
के प्रति श्रृद्धा, प्यार व मातृत्व जैसी भावनाओं को बच्चों की कलाकृतियों में देखने के बाद समाजसेवी डॉ. रेनू चंद्रा ने कहा कि मां का जुड़ाव बच्चों से जीवन भर रहता है लेकिन बच्चों का जुड़ाव मां से जिस स्तर का बचपन में रहता है, वह धीरे-धीरे बड़े होने पर कम हो जाता है। बच्चे मां की कद्र तो करते हैं पर मां शब्द को वास्तव में नहीं जानते। कार्यक्रम के संयोजक
रोहित विनायक के निर्देशन में बच्चों के बनाए चित्रों को सभी ने जमकर सराहा। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता रायजादा व डॉ. ममता स्वर्णकार ने
विज्ञापन
प्रतिभागियों को पुरस्कार व उपहार भेंट किए। इस मौके पर सौरभ पाठक, हिमानी द्विवेदी, रूपाली श्रीवास्तव, रूबी, प्रज्ञा दुबे, मनमोहन, आदर्श मिश्रा, अंकित विश्वकर्मा, कृतिका दुबे, लावान्या दुबे, जानवी महेश्वरी, अंकिता गौतम, अमन पाल, अवनीश पाल, हरेंद्र राजपूत, निखिल प्रताप, अर्पित, भूमि, दीपराज, अग्रिम, पूर्वी सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।
मदर्स डे पर योग शिविर का आयोजन
मदर्स डे पर नगर के अंबेडकर चौराहे स्थित वंदना श्रीवास्तव के आवास पर इनर व्हील कल्याणी संस्था ने योग शिविर का आयोजन किया। इसमें दर्जनों महिलाओं ने योग के गुर सीखते हुए स्वयं के साथ-साथ परिवार को भी योग के माध्यम से स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि परिवार में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका
मां की होती है। लिहाजा मां का स्वस्थ रहना पूरे परिवार की खुशहाली की ओर संकेत करता है। आज सबसे बड़ी जरूरत हर गृहणी को शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने की है। इसके लिए योग से बेहतर कोई दूसरा तरीका नहीं है। इस मौके पर नीलम श्रीवास्तव, नूपुर कौशिक, कृष्णा अग्रवाल, ममता स्वर्णकार, स्वयंप्रभा, वंदना श्रीवास्तव, अरुणा सक्सेना आदि मौजूद रहीं।