फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Paddy was procured only at Jalaun Center on the first day

पहले दिन हुई 281 कुंतल धान की खरीद

Sat, 02 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Paddy was procured only at Jalaun Center on the first day
उरई/ जालौन। जिला प्रशासन की तैयारी और प्रचार-प्रसार के बाद भी पहले दिन तीन केंद्रों में से सिर्फ जालौन के एक केंद्र पर ही धान खरीद हुई। सिर्फ 281 क्विंटल धान की खरीद हुई है। दो केंद्रों पर किसान पहुंचे ही नहीं। विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने तीनों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी है कि किसानों को परेशान न किया जाए। तय समर्थन मूल्य पर ही खरीद की जाए। शिकायत मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर पिछले एक माह से जिले में तैयारी चल रही है। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि खरीद का समय एक नवंबर से 29 फरवरी तक निर्धारित किया गया है। जिले में धान खरीद के लिए तीन केंद्र बनाए गए है। शुक्रवार से खरीद शुरू कर दी गई है। धान की खरीद के लिए मुख्यालय पर दो और जालौन में एक केंद्र बनाया गया है। विपणन अधिकारी को सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरस्त करने के लिए कहा गया है। पहले दिन सभी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। जालौन केंद्र में 281 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। अभी सिर्फ तीन केंद्र खोले गए हैं। जरूरत पर केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। सभी केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी गई है कि वह केद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। किसी भी लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इस बार जिले में 15 सौ मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। यह पिछले साल की अपेक्षा चार मीट्रिक टन अधिक है। हर हाल में खरीद के 72 घंटे के भीतर किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा। किसी किसान को भुगतान से संबंधित कोई परेशानी है तो वह विपणन अधिकारी के कार्यालय में शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed