फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Paddy loaded truck overturned due to breaking of road, two injured

ट्रक पलटा, चालक घायल, यातायात बाधित

Sun, 14 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Paddy loaded truck overturned due to breaking of road, two injured
जालौन। उरई बंगरा मार्ग पर शनिवार की तड़के एक ट्रक का राड टूटने से पलट गया। इस हादसे में ट्रक के चालक और उनके सहायक को मामूली चोटें आईं है। चालक चिरगांव से धान लादकर हरियाणा जा रहा था। ट्रक पलटने से तकरीबन आधा घंटे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की एक साइड बंद रही। इस दौरान ट्रकों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मुजफ्फरनगर निवासी परम सिंह ट्रक में धान भरकर चिरगांव से चले थे। उन्हें यह धान हरियाणा ले जाना था। शनिवार तड़के लगभग 3 बजे वह ट्रक लेकर उरई बंगरा मार्ग पर गल्ला मंडी के पास पहुंचा तो उसके टायर की राड टूट गई। राड टूटते ही ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से चालक परम सिंह व उनके सहायक ब्रजवीर सिंह को मामूली चोटें आई। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। ट्रक पलटने से लगभग आधा घंटे के लिए उरई औरैया राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। उरई से आने वाले बालू के ट्रकों की लाइन लग गई। बाद में सभी वाहन दूसरी साइड से होकर निकाले गये। लगभग आधा घंटे में सड़क पर पड़े धान के बोरे हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed