फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   paarivaarik kalah se mahila ne phaansee laga jaan dee

पारिवारिक कलह से महिला ने फांसी लगा जान दी

Sun, 13 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
paarivaarik kalah se mahila ne phaansee laga jaan dee
उरई। पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम तक महिला के घर न पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ खोज शुरू की। शव खेत में खड़े नीम के पेड़ से लटका मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष राजीव वैश्य ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह मालूम होगी।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा भूपका निवासी सरोज (55) पत्नी स्वर्गीय रविंद्र कुमार शुक्रवार की शाम रोज की तरह खेत से चारा काटने के लिए निकली थीं। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। इस पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की। महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के मुताबिक महिला के घर में विवाद हुआ था। शायद इससे नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं परिजनों ने बताया कि सरोज के पति रविंद्र की मौत पांच वर्ष पहले हो चुकी है। पति कैंसर से पीड़ित थे। मृतका के पास 16 बीघा जमीन है। तीन बेटे जगपाल, अभिजीत व कपिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed