फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Overload vehicles diverted due to fear of checking in Jalaun

जालौन में चेकिंग के डर से ओवर लोड वाहनों को रास्ता बदला

Sun, 13 Sep 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Overload vehicles diverted due to fear of checking in Jalaun
जालौन। नगर में पड़ोसी जनपद औरैया से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ओवरलोड ईंटें लादकर बिक्री के लिए आते हैं। इन ट्रैक्टरों को कोंच चौराहे पर खड़ा किया जाता है और जैसे ही कोई ग्राहक आता है तो उससे रेट तय कर ट्रैक्टर से ही उनकी डिलीवरी कर दी जाती है। यह कार्य नगर में पिछले कई वर्षों से चल रहा है। ट्रैक्टर से डायरेक्ट बिक्री होने पर राजस्व की भी क्षति होती है साथ ही ओवरलोडिंग से सड़क को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में बीती 4 सितंबर को एआरटीओ ने नगर में आने वाले ऐसे ओवरलोड ट्रैक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसमें आधा दर्जन ओवरलोड ट्रैक्टरों को पकड़ कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया था। एआरटीओ की इस कार्रवाई के बाद से औरैया से ओवरलोड ईंटें लादकर आने वाले चालकों ने अपना रास्ता बदल लिया है। अब वह ग्रामीण क्षेत्रों से होकर नगर में आते हैं। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई न हो सके। रविवार को औरैया से पहाड़पुरा, एदलपुरा, सिहारी, अकोढ़ी दुबे होते हुए ईंटा लदे ट्रैक्टर नगर की ओर आ रहे थे। तभी अकोढ़ी दुबे के पास ईंटा से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि जिस समय ट्रॉली पलटी उस समय आस पास कोई नहीं था। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को भी दी। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब ट्रैक्टर चालक अपने अन्य साथियों के साथ ट्रॉली को सीधा करवाकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

अन्ना जानवर छोड़े तो होगी कार्रवाई : एसडीएम
जालौन। तहसील क्षेत्र में अन्ना जानवर की समस्या से किसान काफी परेशान हैं। किसानों की फसल आएदिन पशु नष्ट कर देते हैं। जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए हालांकि सरकार द्वारा प्रत्येक गांव में स्थाई अथवा अस्थाई गोशाला खुलवाई गई है। लेकिन चारे पानी के अभाव में अधिकांश गोशालाओं का संचालन बंद है। हालांकि बीडीओ ने गोशालाओं के संचालन को शुरू करने के निर्देश प्रधान व सचिव को दिए हैं। जिसके बाद कुछ गोशालाओं का संचालन शुरू हो चुका है। जबकि अभी भी कुछ गांवों में गोशालाओं का संचालन शुरू नहीं हो सका है। जिसके चलते अन्ना पशुओं की समस्या खत्म होने का काम नहीं ले रही है। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम को ऐसे पशुपालकों की सूची सौंपी है जो अपने पशुओं को छोड़ रहे हैं। इन सूचियों का संज्ञान लेकर एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि गांवों में जो भी पशुपालक अपने पशुओं को छोड़ रहे हैं, ऐसे पशुपालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। ताकि किसान की फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस से की शिकायत
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी अभिषेक गौतम पुत्र संतोष ने पुलिस को बताया कि कोई व्यक्ति व्हाट्स एप की डीपी में उनकी फर्जी फोटो लगाए हुए है। वह इस व्हाट्स ऐप नंबर से लोगों के साथ न सिर्फ गाली, गलौज करता है बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग कर अश्लील मैसेज भी करता है। जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। पीड़ित ने बताया कि उसे इसकी जानकारी भी नहीं थी। जब उसके कुछ मिलने वालों ने इस बारे में शिकायत की तब उन्हें जानकारी हुई कि कोई उनकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा है। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गुहार कोतवाली पुलिस से लगाई है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed