फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Overload truck bad, Atta-Itora road jammed for an hour

Jalaun News: ओवरलोड ट्रक खराब, घंटे भर जाम रहा आटा-इटौरा मार्ग

Sat, 15 Apr 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Overload truck bad, Atta-Itora road jammed for an hour
आटा। ओवरलोड बालू लदा ट्रक आटा बस स्टैंड पर बीच रास्ते मे खराब होने से हाइवे और इटौरा मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में स्कूली और प्राइवेट बस के साथ ही एंबुलेंस भी फंसी रही। वाहनों को आगे पीछे करके सभी को निकाला गया।
विज्ञापन

जोल्हूपुर मोड़ पर ओवरब्रिज बनने से भारी वाहनों को आटा-इटौरा मार्ग से निकाला जा रहा है। ओवरलोड वाहनों के निकलने से जहां एक ओर दुकानदारों को नुकसान हो रहा है वहीं, आए दिन जाम की समस्या भी बनी रहती है। शनिवार सुबह करीब छह बजे एक ओवरलोड ट्रक खराब होने से आटा बस स्टैंड पर खड़ा हो गया। जल्दी निकलने की होड़ में सभी वाहन आड़े तिरछे खड़े हो गए। जाम में स्कूली बस के साथ ही इटौरा से आ रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगीं रहीं। एक-एक कर वाहन निकाले गए। करीब एक घंटे बाद जाम यातायात फिर से सुचारू हुआ। बस ड्राइवर ने बताया कि देर होने से वह काफी बच्चों को स्कूल नहीं ले जा सका। प्राइवेट बस में यात्रियों के गर्मी में पसीने छूट गए। सुबह-सुबह लगे जाम में फंसी बसों के यात्रियों को पानी के लिए एक भी दुकान खुली नही मिली।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि आए दिन जाम की समस्या होती है। ट्रक चालक तेज रफ्तार में निकलते है। मिट्टी उड़ने से ठेले और सब्जियों की दुकान रखे दुकानदार को काफी दिक्कत होती है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे इटौरा रोड का चौड़ीकरण हुआ वैसे ही आटा बस स्टैंड का भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed