{"_id":"5e580ae08ebc3ef3ba5cf26c","slug":"overlaodload-orai-news-knp547367389","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड ट्रकों से वसूली में दो सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोड ट्रकों से वसूली में दो सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
माधौगढ़। मौरंग के ओवरलोड ट्रकों से वसूली करने का आडियो वायरल होने पर मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी डा. सतीश कुमार ने माधौगढ़ कोतवाली में तैनात एक सिपाही को बुधवार को लाइन हाजिर किया था। वहीं दो अन्य सिपाहियों को देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि अभी और सिपाहियों पर कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है। जिससे थाने के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा, रामपुरा महाराजपुरा से पुलिस की सांठगांठ के चलते प्रतिदिन रात के समय सैकड़ों ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टर निकाले जाते हैं। इनको निकालने के एवज में पुलिस कर्मी वसूली भी करते हैं। पिछले कई दिन पहले लेनदेन का एक आडियो वायरल हुआ था।
जिसकों संज्ञान में लेते हुए एसपी ने कोतवाली के सिपाही सत्यप्रकाश को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं देर रात दोषी पाए जाने पर सिपाही नीरज व प्रबल को भी एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि कुछ और सिपाहियों पर कार्रवाई हो सकती है।