{"_id":"63680665cf34fa33b5201479","slug":"other-orai-news-knp7269444158","type":"story","status":"publish","title_hn":"़ोवंश हो रहे है बीमार,इलाज के लिए ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
़ोवंश हो रहे है बीमार,इलाज के लिए ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। क्षेत्र के उदनपुर सहित कई गांव में गोवंश बीमार हो रहे है। लंपी वायरस की आशंका से पशुपालक परेशान है। गोवंशों के बीमार पड़ने की सूचना देने के बाद भी टीकाकरण शुरू न होने से लोग नाराज हैं।
ग्रामीण सहदेव, रामकुमार, संतोष ने बताया कि उनकी गायों को तेज बुखार के साथ शरीर में फोड़े जैसे बन गए है। जिससे लंपी वायरस होने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुपालन विभाग को सूचना दी। किसी के न आने पर उन लोगो ने गौरक्षा व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंच कर दवा दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि झोलाछाप से इलाज कराकर थक चुके हैं लेकिन, बीमारी से कोई निजात नहीं मिल रही। कस्बे के मेला ग्राउंड में भी तीन गोवंश वायरस से ग्रसित है। विगत दिनों क्षेत्र के तिरही गांव में 15 से अधिक गोवंशों के शरीर पर फोड़े आदि मिले थे। बजरंग दल के नगर संयोजक मोहन सिंह ने बताया कि लंपी वायरस से संक्रमित मवेशियों की सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता दवा का वितरण करा रहे है। जल्द लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की शिकायत डीएम से करेंगे।