कोंच (जालौन)। ब्लॉक परिसर में सोमवार को हुए कृषि निवेश मेले और किसान गोष्ठी में डीडी कृषि, एसडीओ और जिले के बड़े अधिकारियों के न पहुंचने पर सांसद व विधायक ने नाराजगी जताई। कहा, किसानों के कार्यक्रम में ऐसे लापरवाही ठीक नहीं है।
सांसद भानुप्रताप वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को किसानों के लिए लाभकारी बताया। कहा कि विरोध करने वाले नहीं चाहते कि किसानों की हालत सुधरे। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी कृषि कानूनों को किसान हितैषी बताया।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. केदारनाथ सिमिरिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार, डॉ. रजनीश मिश्रा व विनय राजपूत ने आधुनिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी। गौरी चबोर, बीडीओ शुभम बरनबाल, विकास पटेल, हरचरण सिंह, अरुणा पटेल, विमला, राजेश्वरी, हम्मीर सिंह, सरजू प्रसाद आदि मौजूद रहे।