फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

बिजली चोरी में 20 के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 20 Dec 2020 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
other
माधौगढ़ (जालौन)। बिजली विभाग के जेई संजय कुमार ने टीम के साथ अटागांव, महटौली में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बीस लोगों को बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अटागांव में जेई संजय कुमार, संविदा लाइनमैन शंकर सिंह, अमन, कमल, राहुल आदि ने शनिवार की दोपहर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विच्छेदन के बाद भी चोरी से बिजली जला रहे हरी सिंह, रणवीर, गोविंद सिंह, दीपू सिंह, सरोज देवी, मास्टर, हरनाम, रुस्तम, रणवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

वहीं महटौली में बिजली चोरी के आरोप में ओमकार, सुरेशचंद, रामरूप, रमेश, शिवराम, छोटेलाल, महाराज, ऊषा, होरा सिंह, प्रयाग नारायण, हरीशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एक साथ बीस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जालौन। उपखंड अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, जेई पैश्वनीराम, टीजी 2 नरेन्द्र सोलंकी, शशिभूषण भरद्वाज, बलराम, किशोरी लाल ने शनिवार को नगर के मोहल्ला हृदेशाह, पुरानी नझाई, तोपखाना आदि में चेकिंग अभियान चलाया। पूर्व में काटे गए कनेक्शनों की जांच की। 17 लोग चोरी से बिजली का उपयोग करते मिले। एसडीओ ने बताया कि सकूर हिरदेशाह, ओमनरायण गणेशजी, रामबाबू पुरानी नझाई, इमाम बक्स तोपखाना, हनीफउल्ला तोपखाना, हलीम खान तोपखाना, सतीश चंद्र तोपखाना, हसीना बेगम तोपखाना, अलीमउल्ला तोपखाना, भरत सिंह तोपखाना, प्रेमचंद तोपखाना, पंचमलाल तोपखाना, मीना देवी तोपखाना, जाकिर अली तोपखाना, सकीला बेगम तोपखाना, फूलन देवी तोपखाना, मुख्तार तोपखाना के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed