फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

हादसों में व्यापारी समेत चार की मौत

Sun, 20 Dec 2020 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
other
कालपी/जालौन। अलग-अलग सड़क हादसों में शहर के लइया पट्टी व्यापारी समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर हनुमान चबूतरा निवासी हरप्रसाद (70) लइया-पट्टी का व्यापार करते थे। शनिवार सुबह कालपी से लइया पट्टी खरीद कर लोडर से उरई लौट रहे थे। हाईवे पर उसरगांव के पास लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में व्यापारी और चालक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां व्यापारी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा जालौन कोतवाली क्षेत्र में चुंगी नंबर चार के पास हुआ। यहां बिरिया खेड़ा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पुरानी नझाई निवासी रमेशचंद्र गुप्ता (63) पुत्र बाबूराम को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रमेश को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया, वहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। रमेश के दामाद रामचंद्र गुप्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा जालौन कोतवाली क्षेत्र में छिरिया सलेमपुर के पास शुक्रवार शाम को हुआ। मलकापुरा ससुराल जा रहे रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम खेरावर निवासी चंद्रशेखर (33) पुत्र भंवरसिंह की बाइक में बस ने टक्कर मार दी। बाइक पर बंटी जाटव (35) पुत्र गुल्ली भी सवार था। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में चंद्रशेखर की मौत हो गई। बंटी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है, शनिवार को उसने भी दम तोड़ दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर की आठ साल पहले शादी हुई थी, उसको तीन वर्षीय बेटा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चौथा हादसा कालपी कोतवाली क्षेत्र में जोल्हूपुर मोड़ के पास हुआ। पेट्रोल पंप से डीजल लेकर जा रहे बबलू (43)पुत्र गयादीन व नरेंद्र (33) पुत्र धनीराम निवासी महेबा की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed