फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

सरकार की योजनाओं का लाभ लें दिव्यांगजन-तहसीलदार

Thu, 03 Dec 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
other
कोंच (जालौन)। विश्व दिव्यांगजन दिवस पर बीआरसी में उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों को जरूर लेना चाहिए। उन्होंनेे दिव्यांगजन समिति द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान की गई लोगों की मदद की भी सराहना की।
विज्ञापन

इस दौरान दिव्यांगजनों के लिए संचालित सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। दिव्यांगजन समिति अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है, जरूरत है कुछ कर गुजरने के जुनून की, दिव्यांगता वरदान बन जाएगी।
विज्ञापन

संरक्षक गयाप्रसाद अग्रवाल, संतोष वर्मा, दीपचंद, परमाल सिंह आदि ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजन को दी जा रही पेंशन नाकाफी है, इसे तीन हजार रुपये महीना किया जाना चाहिए। इस दौरान पीएलबी जगपाल सिंह, देवेंद्र आजाद, विमल राठौर आदि ने दिव्यांगजन के अधिकारों व कानून की जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लल्लूराम, नीलेश जाटव, परमाल कुशवाहा, आगाज अहमद, देवीप्रसाद, राजू, राजेश, अरविंद, फजल अहमद, अबरार बाबा, सुभाष झा, दीपचंद, अनुज, रामप्रकाश रजक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed