{"_id":"5fc696258ebc3e9bf3042e5e","slug":"other-orai-news-knp5974483168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स के बारे में जागरुकता फैलाए, भय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स के बारे में जागरुकता फैलाए, भय नहीं
विज्ञापन
ार्यक्रम को संबोधित करते जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुग्रीवबाबू।
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जो किसी भी हर उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित कर सकती है। एड्स का ऐसे तो कोई इलाज नहीं है लेकिन यदि कोई व्यक्ति एचआईवी के संभावित संक्रमण में आता है तो एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) सेंटर पर जाकर पीईपी (पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलेक्सिस) दवा ले सकता है। 28 दिनों तक लगातार दवा लेने से एड्स के प्रभाव को खत्म किया जा सकता है। एड्स के बारे में भय नहीं जागरूकता फैलाने की जरूरत है। यह बात जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुग्रीवबाबू ने कही।
वह विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को सीएचसी कालपी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उधर, जालौन, कोंच व नदीगांव सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में एचआईवी/ एड्स की जांच की गई। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता हैं। इस वर्ष की थीम एचआईवी/ एड्स महामारी समाप्त- लचीलापन और प्रभाव रखी गई हैं।
जनपद में वर्ष 2018 में 85, वर्ष 2019 में 87 और वर्ष 2020 में अभी तक 33 नए एड्स मरीज मिले है। जिले में कुल 359 एड्स मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ममता संस्था के परियोजना अधिकारी पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि गर्भवती की एचआईवी की जांच अनिवार्य है। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. सुंदर सिंह ने भी विचार दिए।
विज्ञापन
एड्स जागरूकता रैली निकाली
विश्व एड्स दिवस पर राजकीय मेडिकल कालेज एवं सिद्धि विनायक नर्सिंग इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. द्विजेंद्र नाथ व नर्सिंग इंस्टीट्यूट के प्रबंधक महेंद्र सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में संजीव जाटव, शैलेंद्र, राजेंद्र, रानी, पूनम, दीपिका आदि मौजूद रहीं।