फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

बालि वध लीला का मंचन हुआ

Wed, 02 Dec 2020 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
other
रामलीला में बालि और सुग्रीव युद्ध का मंचन - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। नवल किशोर रामलीला में सोमवार की रात में बजरिया रंगमंच पर बालि वध लीला का मंचन हुआ। बालि को मार श्रीराम सुग्रीव को किष्किंधा का राजा और अंगद को युवराज घोषित कर देते हैं।
विज्ञापन

लीला में सीता की खोज में वन-वन भटक रहे भगवान राम शबरी के आश्रम में पहुंचकर उनका आतिथ्य स्वीकार करते हैैं। उनके द्वारा खिलाए गए जूठे बेरों को भी बहुत ही प्रेम पूर्वक ग्रहण किया। इसके बाद हनुमान राम और सुग्रीव की मैत्री कराते हैं। प्रभु राम सुग्रीव को बालि से युद्ध करने को भेजते हैं। किष्किंधा के मुख्य द्वार पर पहुंचकर सुग्रीव गर्जना के साथ बालि को युद्ध के लिए ललकारते है। बालि और सुग्रीव के बीच भीषण युद्ध होता हैै।
विज्ञापन

अंतत: सुग्रीव को दिए वचनानुसार राम बालि पर वृक्ष की ओट लेकर बाण चला देते हैं। राम राम का उच्चारण करता हुआ बालि राम के धाम को चला जाता है। प्रभु राम सुग्रीव को किष्किंधा का राजा और अंगद को युवराज घोषित कर देते हैं। मंचन में शबरी की भूमिका रामप्रकाश पाटकर, हनुमान रमेश तिवारी, बालि अरविंद पाटकर, सुग्रीव पवन खिलाड़ी, तारा काजू पाटकर, अंगद प्रशांत नगरिया ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम राज्याभिषेक के साथ बाल रामलीला महोत्सव का समापन
कोंच। श्री बाल रामलीला भुंजरया की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन सोमवार श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। इस दौरान रंगारंग आर्केस्ट्रा पार्टी का भी आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीओ राहुल पांडे ने किया। सीओ ने भगवान राम और सीता की आरती उतारकर आशीर्वाद ग्रहण किया। भगवान के राजतिलक के बाद रामलीला समिति के पदाधिकारियों और रामभक्तों ने आरती उतारी। इसके बाद दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा, लोगों ने भव्य और अनुपम राम दरबार की छवि अपनी आंखों में बसाई। अंत में सभी पांचों मूर्तियों को भावपूर्ण विदाई देकर उनके घरों को रवाना किया। इस मौके पर मारुतिनंदन, डॉ. मृदुल दांतरे, नीलू यादव, पवन गौतम, नीरज खरे, पवन दांतरे, सौरभ पुरवार, सीताराम अमीन, मुन्नालाल अग्रवाल, रामसहाय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed