{"_id":"5fc692a28ebc3e9b850587f0","slug":"other-orai-news-knp5974467141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के निरीक्षण में खुली पोल, कई स्कूलों में लटकता मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के निरीक्षण में खुली पोल, कई स्कूलों में लटकता मिला ताला
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान स्कूल में अभिलेख चेक करते बीएसए प्रेमचंद यादव।
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। बीएसए प्रेमचंद यादव ने मंगलवार को जिले के जालौन व नदीगांव ब्लाक क्षेत्र के 22 स्कूलों का ़ निरीक्षण किया। इसमें कई स्कूलों में ताला लटकता देखकर उन्होंने पूरे स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। कई जगह स्कूल तो खुले थे लेकिन शिक्षक गैरहाजिर मिले तो उनका भी वेतन रोकते हुए हफ्ते भर में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा है। कुछ जगह व्यवस्था सही मिलने पर स्टाफ को शाबाशी भी दी। लहचूरा में बच्चों को स्वेटर वितरित किए।
बीएसए को जालौन ब्लाक का उच्च प्राथमिक विद्यालय उदोतपुरा में सुबह 9.10 बजे बंद मिला। 9:20 बजे प्राइमरी स्कूल उदोतपुरा भी बंद मिला। प्राइमरी विद्यालय देवरी, प्राइमरी विद्यालय क्यामदी, प्राइमरी स्कूल सिकरीराजा व उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकरीराजा, प्राइमरी स्कूल अंबरगढ़ भी बंद मिला। इन सभी विद्यालयों के स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया।
कन्या प्राइमरी स्कूल सिकरीराजा में प्रधानाध्यापक गौरीशंकर व शिक्षक शिवम पांडेय गैरहाजिर मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय लहचूरा में शिक्षिका श्वेता विश्वकर्मा व गैरहाजिर मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बस्ती में सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह, मोहिनी देवी गैरहाजिर मिली। कंपोजिट प्राइमरी स्कूल किशनपुरा में अधूरे किचन शेड को लेकर नाराजगी जताते हुए जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नदीगांव ब्लाक के प्राइमरी विद्यालय तीतरा खलीलपुर में रिपोर्ट कार्ड वितरण न होने पर नाराजगी जताई। कंपोजिट योजना के कार्यों का साक्ष्यों सहित ब्योरा तलब किया।