{"_id":"5fc6918c8ebc3e9ba53028ca","slug":"other-orai-news-knp5974465149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में न छाया और न ही चारे पानी का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में न छाया और न ही चारे पानी का इंतजाम
विज्ञापन
जालौन ब्लॉक के प्रतापपुरा गांव की गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम, सीओ व कोतवाल। संवाद
- फोटो : ORAI
जालौन। एसडीएम गुलाब सिंह ने मंगलवार को सीओ विजय आनंद के साथ छिरिया सलेमपुर और प्रतापपुरा गांव की अस्थायी गोशालाओं का निरीक्षण किया। प्रतापपुरा की गोशाला में मवेशियों के लिए चारे-पानी और ठंड से बचने के लिए छाया का इंतजाम नहीं था। एसडीएम ने पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान से नाराजगी जताई, उन्हें व्यवस्था करने को कहा। दोनों निरीक्षण में खामी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
प्रतापपुरा गांव की अस्थायी गोशाला में अव्यवस्था की ज्यादा शिकायतें एसडीएम को मिली थीं। इस पर वह पहले प्रतापपुरा की गोशाला ही पहुंचे। गोशाला में 25-30 मवेशी बंद थे। मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए टिनशेड और टाट का इंतजाम नहीं था। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि रात में मवेशी ठिठुरते रहते हैं। एसडीएम को पर्याप्त चारा और पानी का इंतजाम भी ठीक नहीं मिला। उन्होंने प्रधान दीपक कुमार और सचिव प्रियंका धीमान को व्यवस्था सुधरने को कहा।
इसके बाद एसडीएम छिरिया सलेमपुर की गोशाला पहुंचे। वहां 100 से अधिक मवेशी बंद मिले। टिनशेड नहीं था, प्लास्टिक का तिरपाल लगा था। चारे पानी का इंतजाम ठीक मिला। एसडीएम ने प्रधान कामतानाथ से टिन शेड लगवाने और अलाव के लिए लकड़ियों का इंतजाम करने को कहा। एसडीएम ने कहा कि जल्द अन्य गोशालाओं का निरीक्षण भी करेंगे। कोतवाल रमेेशचंद्र मिश्र, जितेंद्र सिंह साथ रहे।