{"_id":"5fbff7ae8ebc3e9b75441921","slug":"other-orai-news-knp596505565","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/आटा (जालौन)। तीन अलग-अलग सड़ हादसों में एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। दो हादसे बाइक से हुए। दोनों ही जगह पुलिस को हेलमेट नहीं मिले हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
शहर के मोहल्ला लहारिया पुरवा निवासी इस्माइल (40) पुत्र मुन्ना बुधवार रात बाइक से कालपी रोड स्थित नवीन गल्लामंडी जा रहे थे। संकट मोचन मंदिर के पास बाइक फिसलने से सड़क पर गिर गए। राहगीरों व पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेलनगर रामकुंड निवासी राजू (45) पुत्र बजीर खां की बाइक में गुरुवार उसरगांव स्थित ढाबे के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजू घायल हो गए। आटा क्षेत्र के इदौरा मार्ग पर टेंपो पलटने से आटा निवासी टेंपो चालक सत्यप्रिय (20) उसकी बहन अनुरागिनी (21) घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।