{"_id":"5fbd5a3d8ebc3e9bf1366203","slug":"other-orai-news-knp5961075113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी समेत 32 पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी समेत 32 पाजिटिव
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जनपद में मंगलवार को कोरोना के 32 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3464 हो गई है। इनमें 3147 ठीक हो चुके हैं, एक्टिव 277 और मौत की संख्या 40 है। सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे और उनके घरों के आसपास भी सैनेटाइजेशन कराया जाएगा।
मंगलवार को संक्रमित पाए जाने वालों में बैंक, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। सैंपल लेने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिससे कि अधिक से अधिक संक्रमित सामने आ सके। वहीं मंगलवार को ही 16 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अस्पताल से घर चले गए। मंगलवार को 657 सैंपल जांच के लिए झांसी भेजे गए हैं।
जिले में दीपावली के बाद से संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इसको लेकर प्रशासन ने कोविड की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने का दावा भी किया है। (संवाद)