{"_id":"5fbbfa0f8ebc3e9b7965b93a","slug":"other-orai-news-knp59588927","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित विनायक को मिला बुंदेलखंड रत्न पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित विनायक को मिला बुंदेलखंड रत्न पुरस्कार
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिले के चित्रकार रोहित विनायक को कला व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनुरागिनी संस्था ने लखनऊ के आईसीसीएमआर में आयोजित बुंदेलखंड महोत्सव में बुंदेलखंड रत्न से सम्मानित किया। उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायाधीश सुरेश कुमार गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने पुरस्कृत किया।
अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि रोहित करीब 20 वर्ष से लोककला के चित्रों को बना रहे हैं। उन्हें बुंदेली कला शैली में महारत हासिल है। उन्हें कई बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है। भारत सरकार की छात्रवृत्ति भी मिल चुकी है।
संस्कृति विभाग से 2018 में 15 दिनों के लिए थाईलैंड भेजा गया। वहां बैंकाक विश्वविद्यालय के छात्रों को बुंदेली चितेरी कला के बारे में बताया था। कला के क्षेत्र में एमफिल रोहित बुंदेलखंड की कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।