{"_id":"5fb80b3c8ebc3e9bb350c49f","slug":"other-orai-news-knp5953171112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण महासभा ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमा लिखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण महासभा ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमा लिखने का आरोप
विज्ञापन
तहसीलदार कों ज्ञापन देते ब्राह्राण महासभा के लोग।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (जालौन)। चांदनी गांव में हुए विवाद को लेकर ब्राह्मण महासभा ने शुक्रवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा को दिया। इसमें पुलिस पर पीड़ित पक्ष पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराने और दूसरे पक्ष को बचाने का आरोप लगाया गया है। निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
महासभा के अध्यक्ष देवीदयाल रावत ने बताया कि 16 नवंबर को ग्राम चांदनी में सुनील पाठक पर प्राणघातक हमला हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए। उल्टे सुनील पर ही कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। देवीदयाल ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग सुनील के परिवार के लोगों को धमका रहे हैं।
उन्होंने पाठक परिवार पर दर्ज मुकदमा निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में महासभा के महामंत्री अनुरुद्घ मिश्रा, साकेत शांडिल्य, संजीव तिवारी, विनोद अग्निहोत्री, श्रीनारायण दीक्षित, सुशील दुबे, अखिलेश बबेले, राघवेंद्र आनंद विदुआ आदि शामिल रहे।