{"_id":"5fa6e1578ebc3e9bd85a0ed7","slug":"other-orai-news-knp593070767","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी अनियंत्रित कार, बाल बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरी अनियंत्रित कार, बाल बाल बचे सवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा (जालौन)। तेज रफ्तार कार शुक्रवार की देर रात नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवक बालबाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, एक युवक लखनऊ में अपने रिश्तेदार को डॉक्टर को दिखाकर साथियों के साथ लौट रहा था।
इटौरा से चंडौत पुल की ओर जा रही कार देर रात बेकाबू होकर नहर में जा घुसी। लोगों ने पिकेट पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार चारों युवकों को नहर से बाहर निकलवाया।
कार सवार दिलीप ने पुलिस को बताया कि वह अपने मौसेरे भाई विनोद को लखनऊ में डाक्टर को दिखाकर लौट रहा था। कार में उसके साथ तीन दोस्त भी थे। बताया कि अचानक कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी।