फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

प्रवासी मजदूरों को हुनर के आधार पर मिलेगा काम

Tue, 28 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
other
मुहम्मदाबाद। विकासखंड डकोर में प्रवासी श्रमिकों के रोजगार के लिए रोजगार सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में प्रवासी मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके कौशल अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ उठाने को कहा गया।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी उपेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार के लिए आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। ताकि उनके कौशल के आधार पर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के परियोजना अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय आजीविका
विज्ञापन

मिशन के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। खंड विकास अधिकारी सुदामा शरण ने मनरेगा व श्रम विभाग से उपलब्ध होने वाली सारी सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि मनरेगा में कार्य करने के लिए 201 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के लिए दीनदयाल उपाध्याय योजना की विस्तार से जानकारी दी। खादी ग्रामोद्योग विभाग से कैलाश, सहायक विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र राजपूत, आर्यावर्त बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार गुप्ता ने अपने विभागों की जानकारी दी। साथ ही कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और हाथों की सफाई करने पर जोर दिया। इस मौके हरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार वरिष्ठ लिपिक आदि उपस्थित रहे।
उरई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर त्योहार के मद्देनजर शनिवार और रविवार की बाजार बंदी न किए जाने की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष साजिद खान, माताप्रसाद वर्मा, हरीबाबू गोस्वामी, सुशील टिकरिया, मनीष गुप्ता, संजीव गुप्ता, पंकज
अग्रवाल आदि व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि रक्षाबंधन 3 अगस्त दिन सोमवार को है। बाजार बंदी शनिवार और रविवार है। त्योहार को देखते हुए शनिवार व रविवार को बाजार खुलने की अनुमति दी जाए। इन दो दिनों के स्थान पर सोमवार और मंगलवार को बंदी की जाए ताकि बाजार में भीड़भाड़ न होने पाए और व्यापारियों को भी थोड़ी राहत मिल सके।

कोंच। विशाल युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कोंच क्षेत्र के निवासी युवा अवनीत गुर्जर को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर संगठन विस्तार करने के निर्देश दिए। अवनीत के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके समर्थकों ने हर्ष जताते हुए उनको बधाई दी व मुंह मीठा कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed