फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

कहने को नेशनल हाईवे, गांवों से बदत्तर सड़क

Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
other
आटा। जिम्मेदारों की अनदेखी से कानपुर झांसी नेशनल हाईवे पर संकट मोचन से लेकर कालपी तक पूरी सड़क उखड़ी पड़ी है। स्थिति यह है कि सड़क के बीच में लंबी-लंबी लाइनें बन गई है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते है। इस प्रमुख सड़क से प्रतिनिधि व अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। कई बार बाशिंदे इस सड़क को ठीक कराने की मांग कर चुके है, लेकिन अब तक किसी ने भी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

बता दे कि जिले को झांसी कानपुर से जोडने के लिए 2010 में नेशनल हाईवे का निर्माण कराया गया था, लेकिन अंदेखी के चलते नेशनल हाईव का करीब तीन किलोमीटर मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। स्थिति यह है कि ओवर लोड वाहनों की वजह से एक साइड सड़क पूर्णता ध्वस्त हो गई है। सडक में लंबी व गहरी लाइनें बन गए है, जिन पर पैदल चलाना भी दूबर हो गया है। रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी है। जिले में कहने के लिए यह नेशलन
विज्ञापन

हाईवे है, लेकिन हालात गांव की सड़कों से भी बदत्तर दिखाई दे रहे है। सबसे ज्यादा खराब सड़क संकट मोचन से लेकर कालपी तक है, जहां हाईवे गड्डो में तब्दील हो गया है। बरसात के कारण जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन के दौरान काफ ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। कानपुर झांसी नेशनल हाईवे की खस्ता हालत लोगों के लिए, परेशानी का सबब बनी हुई है। इसके साथ ही उरई से निकलते ही चमारी नाला के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर ही काफी दूर तक बीचों बीच नालियां देखी जा सकती है। हाईवे का इतना बुरा हाल है, कि वहां से दुपहिया वाहन का निकला मुश्किल है। कई बार स्थानिय समाज सेवियों ने सड़क को ठीक कराने की मांग की, लेकिन अब तक किसी ने भी सुध नहीं ली। इससे जिले वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाईवे अथार्टी के एजीएम गनेशन नागराजन का कहना है सड़क खराब होने की जानकारी है, बरसात की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। बारिश सख्त होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed