{"_id":"6acbdef367de244c88030fd4","slug":"orai-orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-151013-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक को हनीट्रैप में फंसा 81 हजार ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक को हनीट्रैप में फंसा 81 हजार ऐंठे
विज्ञापन
कालपी। डेटिंग ऐप के जरिये दोस्ती कर कानपुर के युवक को हनीट्रैप में फंसाने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने युवक से 81,600 रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर नगर के कल्याणपुर क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेटिंग ऐप के माध्यम से उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। उसने अपना नाम अमित बताया, जबकि उसका वास्तविक नाम अभिनय खन्ना है। आरोप है कि 27 सितंबर को अभिनय ने उसे कालपी बुलाया। इसके बाद कर्बला के पास से करीब एक किलोमीटर अंदर जंगल में सुनसान जगह पर ले गया, जहां एक अन्य युवक भी मौजूद था। उसने अपना नाम कैश बताया।
पीड़ित के मुताबिक दोनों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। डर के कारण उसने गूगल पे के माध्यम से 59 हजार रुपये और 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा पास में रखे 12,600 रुपये भी दोनों युवकों को दे दिए। इस तरह कुल 81,600 रुपये वसूले गए। आरोप है कि बाकी रकम बाद में देने को कहा गया और रुपये नहीं भेजने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी गई। किसी तरह युवकों के चंगुल से निकलकर पीड़ित शनिवार को कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिनय खन्ना और कैश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ राजेश कमल का कहना है कि पुलिस डेटिंग ऐप की पहचान, मोबाइल नंबर और रुपये के लेनदेन से जुड़े अभिलेखों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
कालपी के कर्बला क्षेत्र में युवकों को दोस्ती के जाल में फंसाकर अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने के बाद रुपये ऐंठने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जालौन निवासी एक व्यक्ति के साथ भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। उस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद इस तरह की घटना दोबारा सामने आने से ऐसे गिरोहों की गतिविधियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।