{"_id":"6a47fcc2644f1695d9052fca","slug":"orai-orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-146321-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डंपर की टक्कर से डीसीएम चालक व क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डंपर की टक्कर से डीसीएम चालक व क्लीनर घायल
विज्ञापन
जालौन। बंगरा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जनपद हमीरपुर के थाना राठ क्षेत्र के ग्राम पहाड़ीगढ़ी निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 जून की सुबह उनका भाई पप्पू प्रजापति और क्लीनर परदेशी डीसीएम से जालौन आ रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के छिरिया सलेमपुर कट के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उरई और बाद में झांसी रेफर कर दिया गया। दोनों का उपचार अभी भी एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी चालक और डंपर की तलाश में जुटी है।