{"_id":"62361986d699c715df68bc5d","slug":"orai-orai-news-knp6863843173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एक्सप्रेस से टकराया मवेशियों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एक्सप्रेस से टकराया मवेशियों का झुंड
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर भुआ उरई सेक्शन की इमिलिया रेलवे क्रासिंग नंबर 177 के पास मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। हादसे में दो मवेशियों की इंजन में फंसकर मौत हो गई। मवेशियों के टकराने से इंजन का हौजपाइप फट गया। इस कारण ट्रेन 40 मिनट खड़ी रही।
बता दें कि शुक्रवार को 11 बजे मुंबई से गोरखपुर जाने वाली एक्सप्रेस जब रेलवे क्रासिंग नंबर 177 इमिलिया से गुजर रही थी। तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। चालक अजीत कुमार ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को धीमी करने की कोशिश की पर तब तक दो मवेशियों की इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मवेशियों के टकराने से इंजन का हौज पाइप टूटकर गिर गया। चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम व उरई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास को दी। चालक ने सहयोगी चालक की मदद से इंजन में फंसे जानवरों को निकाला। इसके बाद हौजपाइप बदला। तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते ट्रेन 11 से 11.40 बजे खड़ी रही।