{"_id":"61ed966771e87f5b6a322198","slug":"orai-orai-news-knp6769190132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कोरोना सौ से अधिक केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कोरोना सौ से अधिक केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को 110 संक्रमित मिले है। अब सक्रिय मामलों की संख्या 626 हो गई है।
देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में जिले में भी लगातार केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को 146 मामले मिलने के बाद रविवार को भी लगातार चौथे दिन 100 से अधिक मामले पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को बूस्टर डोज लगना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य में तैनात कार्मिकों को पहले बूस्टर डोज 9 माह के अंतराल में लगाए जाने के निर्देश थे। शासन के निर्देश पर निर्वाचन कार्य में तैनात कर्मियों को दूसरी डोज के बाद अब 3 माह में बूस्टर डोज लगना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य में तैनात कर्मियों के प्रशिक्षण के दौरान बूस्टर डोज का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने निर्वाचन कार्य में तैनात कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों को शत प्रतिशत बूस्टर डोज लग जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। (संवाद)