फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai

कालपी पुल पर लगा लंबा जाम

Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
orai
कालपी। कालपी में पुराने यमुना पुल को मरम्मत के चलते बंद किया गया है। बंद होने से हाईवे पर लगातार जाम के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में रह-रह कर दस किमी लंबा जाम लग गया। इससे झांसी-कानुपर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, अधिकांश वाहन जानकारी होने पर औरया-भोगनीपुर से हो कर कानपुर गए। पुल चार दिन के लिए बंद किया गया है। अब नए पुल से ही दोनों ओर का यातायात निकाला जा रहा है। ट्रैफिक लोड अधिक होने के चलते रुक-रुक कर जाम के हालात बन जाते हैं। मंगलवार की रात तो एक तरफ का जाम दस किमी लंबा हो गया। सर्दी में जाम में फंसे लोग बेहद परेशान रहे। हालांकि, सीओ राम सिंह के नेतृत्व में पुलिस रात भर जाम खुलवाने में जुटी रही। बुधवार की सुबह स्थिति सामान्य हुई पर दोपहर बाद से फिर जाम लगने लगा।
इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि हाईवे पर वाहन निकलवाने के लिये 24 घंटे पुलिस तैनात की गई है। प्रयास किया जा रहा है कि हाईवे पर जाम न लगे। उधर, हाईवे अथॉरिटी के जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी ने बताया कि तेजी से पुल पर काम किया जा रहा है। अगले 24 से 36 घंटे के अंदर काम पूरा कर पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

जाम में फंसे अनिल कुमार ने बताया कि वह झांसी से कानपुर घर जा रहा है। बस एक घंटे से जाम में फंसी है। सर्दी का मौसम है परेशानी हो रही है। वहीं उरई के राम बाबू ने बताया कि वह पुखरायां एक त्रयोदशी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बस से निकले थे पर बस जाम में फंसी है अब कार्यक्रम भी खत्म हो गया हो गया होगा। इसलिए वापसी का साधन खोज रहे हैं। पुल पर मरम्मत कार्य होने की वजह से लगे जाम की जानकारी पर कई लोग आधे रास्ते से ही लौट आए। बड़ी संख्या में जिले से जाने वाले और झांसी से आने वाले लोग औरया-भोगनीपुर से होकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed