फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news orai

Jalaun News: 450 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर

Wed, 09 Sep 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
orai news orai
फोटो - 23 जेसीबी से कब्जा हटवाती नगर पालिका व प्रशासन की टीम। संवाद
उरई। लहरियापुरा में करीब 450 करोड़ रुपये कीमत की 7.26 एकड़ नजूल भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे निजी संपत्ति बनाने की कोशिश के मामले में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलवाकर सरकारी जमीन को कब्जे में ले लिया। परिसर में राज्य संपत्ति के स्वामित्व का बोर्ड भी लगवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान परिसर में रह रहे नौ परिवारों को प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया। सभी को एक सप्ताह के अंदर परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मामला शहर से सटे ग्राम लहरियापुरा स्थित गाटा संख्या 518 की 7.26 एकड़ नजूल भूमि का है। प्रशासन की जांच में यह जमीन राजस्व अभिलेखों में राज्य सरकार की संपत्ति दर्ज मिली थी। पुराने रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 1914 में भूमि 99 साल की अवधि के लिए आवासीय मकान बनाने के उद्देश्य से लीज पर दी गई थी। लीज की अवधि वर्ष 2014 में समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद जमीन पर निजी अधिकार जताने और उसके विक्रय व हस्तांतरण के प्रयास किए जा रहे थे। मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने नजूल रजिस्टर, खतौनी, राजस्व अभिलेखों और अन्य पुराने दस्तावेजों की पड़ताल की थी।
विज्ञापन

जांच में जिस सेल डीड के आधार पर जमीन पर निजी अधिकार का दावा किया जा रहा था, उसका कलक्टर उरई के नजूल रजिस्टर और नगर पालिका परिषद उरई के संपत्ति अभिलेखों में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच में वर्ष 1953 में मूल आवंटी से अलग व्यक्तियों के नाम से डीड तैयार किए जाने और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन को बेचने का प्रयास सामने आया था। मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील की तहरीर पर कोतवाली उरई में किरन मसीह सहित संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। प्रशासन की ओर से अब जमीन को अपने कब्जे में लेकर मौके पर स्वामित्व का बोर्ड लगाए जाने को कार्रवाई की अगली कड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों का रहा जमावड़ा
मंगलवार को कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील, एसडीएम सदर उत्तम कुमार तिवारी, सीओ राजेंद्र कुमार शर्मा समेत प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई कराकर परिसर को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही संबंधित लोगों को नोटिस की कार्रवाई भी पूरी कराई।

फोटो - 23 जेसीबी से कब्जा हटवाती नगर पालिका व प्रशासन की टीम। संवाद

फोटो - 23 जेसीबी से कब्जा हटवाती नगर पालिका व प्रशासन की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed