फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
orai news
:मनरेगा लेखाकार के ऑफिस के अंदर से बंद दरवाजा। - फोटो : ORAI
कदौरा। विकास खंड कार्यालय में बुधवार को हुए मारपीट के मामले में गुस्साए कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इससे पूरे दिन कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत रामकुमार, एपीओ असित रंजन, आदित्य प्रकाश, राम सिंह, आशीष कुमार, अरविंद, अशोक, नुसरत बाबू ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय में लेखाकार से साथ हुई घटना से वह लोग भयभीत हैं। जब वह लोग अपने कार्यालय में सुरक्षित नहीं हैं तो यहां बैठकर काम कैसे किया जा सकता है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आए दिन असलहाधारी युवक ब्लॉक कार्यालय के अंदर घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

साथ कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह लोग कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते फरियादी मायूस होकर लौटे गए। उधर, दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमाकांत ओझा ने कहा कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गईं हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।दूसरे पक्ष की तहरीर मिली है उस पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed