{"_id":"6074939a8ebc3e8d1b2ecddc","slug":"orai-news-orai-news-knp6231425188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक करती डीएम प्रियंका निरंजन
- फोटो : ORAI
उरई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अनुरोध किया है कि वह लोगों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक करें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जनपद में कोरोना के 300 से अधिक पॉजिटिव केस हो गए हैं। यह चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों से अपील की है कि वह कोविड की गाइड लाइन का पालन करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है, जिसके तहत किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति बिना अनुमति के एकत्रित नहीं हो सकेंगे। रैली या जुलूस का आयोजन बिना अनुमति के नहीं किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि सभी धर्मगुरु अपने-अपने स्तर से लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करें, जिससे कि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि कोरोना की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।