फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

कोरोना से एक की मौत, 79 निकले पाजिटिव

Tue, 13 Apr 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
orai news
उरई। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना के अब तक सर्वाधिक 79 केस आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4398 हो गई है। कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। 3979 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल एक्टिव केस 370 है। अब तक कुल 332431 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट में उरई तहसील में सर्वाधिक 35 केस आए हैं। कालपी तहसील में 16, जालौन तहसील में 12, कोंच तहसील में 11 और माधौगढ़ तहसील में पांच नए केस आए हैं। इन केसों में 66 मामले पूल टेस्टिंग में सामने आए हैं। जबकि 13 मामले कांटेक्ट ट्रेसिंग में पॉजिटिव निकले हैं। मोहल्ला रामनगर में एक व्यक्ति की कांटेक्ट ट्रेसिंग में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं तो पटेलनगर में एक व्यक्ति की कांटेक्ट ट्रेसिंग में नौ लोग पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह ने बताया कि जहां भी केस मिले हैं, उन सभी की कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ उन मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश का कहना है कि जिले में 74 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें 4930 लोगों ने टीकाकरण कराया। उन्होंने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। टीकाकरण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने पर जोर दिया। सोमवार को 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 1117 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed