{"_id":"607492ca8ebc3ee63965f583","slug":"orai-news-orai-news-knp623141854","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थित प्रत्याशी समेत तीन पदाधिकारी बसपा से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थित प्रत्याशी समेत तीन पदाधिकारी बसपा से बाहर
विज्ञापन
उरई। बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा समर्थित प्रत्याशी सहित तीन पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष संजय गौतम के मुताबिक तीनों पदाधिकारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
बता दें कि हाल ही में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की जारी हुई समर्थित प्रत्याशियों की सूची के बाद कई पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए कार्यालय में हंगामा किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को पार्टी आलाधिकारियों ने संज्ञान में लिया और जांच के बाद सोमवार को कार्रवाई की। जिसमें से वावली सीट के समर्थित प्रत्याशी भी शामिल है।
जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते वावली सीट से जिला पंचायत के समर्थित प्रत्याशी विकल कुमार प्रजापति, पूर्व जिला सचिव प्रमोद सिंह राजावत और जिला संयोजक राजकुमार दोहरे को पार्टी से निष्कासित किया गया है।