{"_id":"600b149b8ebc3e2e69157b98","slug":"orai-news-orai-news-knp607577613","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ निकली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ निकली कलशयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। ग्राम भदारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में महिलाएं पवित्र जल से युक्त कलश सिरों पर रखे थी, कथा परीक्षित भागवत पुराण सिर पर रख कर चल रहे थे। कलशयात्रा बल्दाऊ मंदिर से प्रारंभ होकर पांच किमी दूर स्थित ग्राम भदारी में कथास्थल तक पहुंची। वहां पहले दिवस की कथा में विद्वान कथा प्रवक्ता मिथलेश दीक्षित औरैया ने कहा कि कलिकाल में कथा श्रवण मात्र से ही प्राणियों के पाप कट जाते हैं और वह मोक्ष को प्राप्त हो जाता है।
ग्राम भदारी में तोताराम महाराज के समाधिस्थल पर संयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ से पूर्व भव्य और विशाल कलशयात्रा निकाली गई। सागर तालाब किनारे स्थित बल्दाऊ मंदिर से बैंडबाजों के साथ कलशयात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं सिरों पर कलश रखकर चल रही थीं। कथा परीक्षित चंद्रपाल सिंह एवं उनकी पत्नी ऊषादेवी भागवत पुराण को सिर पर धारण किए थे। इस दौरान एमएलसी रमा निरंजन, आरपी सिंह, शारदा मास्टर, रामप्रकाश निरंजन, रूप सिंह, दुर्जन सिंह, रामस्वरूप, रामप्रताप, वीरेंद्र सिंह, लालू, विकास पटेल, छत्रसाल पटेल आदि मौजूद रहे।