{"_id":"5f245f2b8ebc3e9f6140f1f9","slug":"orai-news-orai-news-knp574396622","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से खोदकर निकाले अवैध शराब के ड्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से खोदकर निकाले अवैध शराब के ड्रम
विज्ञापन
एट। पुलिस ने कबूतरा डेरा पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।ं शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। मौके से भाग रहे पुलिस ने तीन लोगों को दौड़कर खेतों से पकड़ा है। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवकों के पास से 315 बोर का तमंचा एवं पांच कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को शराब बरामद करने के लिए जेसीबी तक मंगानी पड़ी।
शुक्रवार को झांसी कानपुर हाईवे के निकट बने विरासनी कबूतरा डेरा पर क्षेत्राधिकारी कोच राहुल पांडेय एवं एट थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। डेरा पर मौजूद महिलाओं और बच्चों ने पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की लेकिन सख्ती के आगे किसी की एक न चली। जमीन के नीचे बड़े पैमाने पर शराब दबाकर रखें 24 ड्रमों में लगभग 5000 लीटर यूरिया मिश्रित शराब बरामद की गई है। जेसीबी मशीन की मदद से शराब से भरे ड्रामों को जमीन से खोदकर निकाला। पुलिस ने खेतों में भाग रहे मुकेश, आकाश, राजू सिंह को भी पकड़ लिया। उनकी तलाशी के दौरान असलहे भी बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी कोच राहुल पांडेय के मुताबिक पकड़े गए लोगों पर अपराधिक कई मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि अवैध शराब के कारोबारियों को पुलिस के छापे की भनक तक नहीं पड़ सकी थी। छापे के दौरान एस आई गणेश मिश्रा, उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, उप निरीक्षक आलोक पाल, सिपाही अनुज यादव, भानू यादव, उपेंद्र सिंह टीम आदि रहे।