{"_id":"5f245dae8ebc3e9fea1d87d9","slug":"orai-news-orai-news-knp574395534","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद पर जमकर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद पर जमकर पथराव
विज्ञापन
रमानीपुर गांव में तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : ORAI
उरई/सरावन। थाना क्षेत्र के रमानीपुर गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी ने गांव में माहौल बिगड़ने की फर्जी सूचना पुलिस को कर दी। देखते ही देखते आसपास के चार पांच थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। बाद में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गांव निवासी हरनैन पुत्र आजाद खां गुरुवार की रात खेत पर शौच के लिए गया था। इस पर खेत की रखवाली कर रहे नीरज सिंह पुत्र कमल सिंह ने उससे दूसरे खेत में शौच के लिए जाने को कहा। इसे लेकर दोनों मे कहासुनी हो गई। जिसकी तहरीर नीरज सिंह की ओर से रात को ही ईंटों चौकी पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाए सुबह आकर जांच करने की बात कहकर मामला टरका दिया। गुरुवार की सुबह इससे पहले कि ईंटों पुलिस पहुंचती, दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गई और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और पथराव में तब्दील हो गई। पथराव होते देख किसी ने गांव का माहौल बिगड़ने की फर्जी सूचना पुलिस को कर दी। कुछ ही देर में कई थानों का फोर्स और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ संजय शर्मा का कहना है कि फिलहाल गांव में माहौल बिगड़ने जैसी कोई बात नहीं है। दो पक्षों का विवाद था और दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश भी दी जा रही है।
ग्रामीणों के साथ साथ पुलिस अधिकारी भी इस बात से इंकार नहीं कर पाए कि ईंटों चौकी पुलिस ने यदि रात में ही त्योहारों को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया होता तो सुबह इतने हंगामे बवाल की भी नौबत नहीं आती। मौके पर ही अधिकारियों ने चौकी प्रभारी को फटकार भी लगाई। माना जा रहा है, जल्द ही कोई कार्रवाई भी की जा सकती है।